कोण्डागांव

प्रभारी सचिव ने धनोरा कॉलेज के निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण
06-May-2026 10:38 PM
प्रभारी सचिव ने धनोरा कॉलेज के निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण

कोंडागांव, 6 मई। कोंडागांव जिले के प्रभारी सचिव भीम सिंह ने आज शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। प्रभारी सचिव ने भवन निर्माण कार्य का गहन निरीक्षण कर धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण कार्य के सख्त निर्देश दिए और समय सीमा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

इस अवसर पर दौरान कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल, जिला पंचायत सीईओ  अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर, केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट