कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 6 मई। केशकाल विधानसभा क्षेत्र के धनोरा मंडल में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को ज़मीनी स्तर पर सक्रिय रहने, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से मिली जीत पर खुशी जाहिर की गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष आकाश मेहता नके सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण से ही पार्टी लगातार सफलता हासिल कर रही है। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


