कोण्डागांव

राज्यपाल ने टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित किए
06-May-2026 10:37 PM
राज्यपाल ने टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित किए

 टीबी मुक्त होने पर 3 पंचायतों को मिला प्रमाण पत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 6 मई। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने मंगलवार को जिला कार्यालय कोंडागांव में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 5 मरीजों को फूड बास्केट वितरित किए।

इस दौरान ग्राम पंचायत चिखलपुट्टी, किवईबालेंगा और मालाकोट को टीबी मुक्त घोषित किए जाने पर संबंधित ग्राम सरपंचों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, रेडक्रॉस सोसायटी के 4 नये सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र तथा राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत 5 लोगों को चश्मे भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, सीएमएचओ डॉ. आर. के. चतुर्वेदी सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट