कोण्डागांव

सुशासन तिहार के आवेदनों पर गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर जोर
06-May-2026 10:36 PM
सुशासन तिहार के आवेदनों पर गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर जोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 6 मई। कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने सोमवार को साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में सुशासन तिहार और बस्तर मुन्ने के शिविर आयोजन और आवेदनों के निराकरण लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में सुशासन तिहार के दौरान समीक्षा बैठक हेतु आवश्यक तैयारी को लेकर सभी अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने सुशासन तिहार के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं का समुचित लाभ दिलाते हुए विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर प्राप्त आवेदनों पर गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर जोर दिया। साथ अटल मॉनिटरिंग में विभिन्न योजनाओं की जिला रैंकिंग की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रगति की सटीक जानकारी के साथ पोर्टल में प्रतिमाह डेटा एंट्री कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री पीएम सूर्य घर योजना, पोषण अभियान योजना, सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0, स्वच्छ भारत अभियान, महतारी वंदन योजना, हर घर जल योजना, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम सहित अन्य शासकीय योजनाओं के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

 इस अवसर पर डीएफओ चुड़ामणी सिंह, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट