कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 26 अप्रैल। कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय अटल सदन में रविवार सुबह 10.30 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 133वें ‘मन की बात’ सुनने कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल हुईं और प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।
इस दौरान भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक लता उसेंडी ने महिलाओं के बीच बैठकर ‘मन की बात’ सुनी, जिससे कार्यक्रम में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम समाज के हर वर्ग को प्रेरित करने वाला है और जनभागीदारी को मजबूत करता है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सेवकराम नेताम ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मन की बात’देश को जोडऩे का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है, जो आमजन को राष्ट्र निर्माण से जोड़ता है। उन्होंने महिलाओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, पूर्व जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा, उपाध्यक्ष जितेंद्र सुराना सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।


