कोण्डागांव
कोण्डागांव, 15 अप्रैल। कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने बुधवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोण्डागांव में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों और सुपरवाईजर को जनगणना से जुड़े सभी बिंदुओं को गंभीरता से समझने के निर्देश दिए, ताकि सटीक जानकारी के संकलन के साथ जनगणना कार्य पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। साथ ही उन्होंने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने और जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने 16 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले स्व-गणना कार्य में सभी नागरिकों से सक्रिय सहभागिता की अपील की, जिससे जनगणना निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हो सके। 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिक स्वगणना के जरिए अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाईन दर्ज कर सकेंगे, जिसकी प्रगणक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। उल्लेखनीय है कि जनगणना 2027 की प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी।
प्रथम चरण में 01 मई से 30 मई तक मकान सूचीकरण एवं आवास गणना की जाएगी।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर, तहसीलदार मनोज रावटे एवं मास्टर ट्रेनर वेणुगोपाल राव उपस्थित रहे।


