कोण्डागांव

घोड़ागांव में शासकीय उचित मूल्य दुकान का लोकार्पण
15-Apr-2026 10:01 PM
घोड़ागांव में शासकीय उचित मूल्य दुकान का लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 15 अप्रैल। कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत घोड़ागांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत निर्मित शासकीय उचित मूल्य दुकान भवन का मंगलवार को लोकार्पण किया गया। लगभग 10 लाख रुपये की लागत से बने इस भवन का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी शामिल हुईं।

मुख्य अतिथि लता उसेंडी ने ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि शासन का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि मनरेगा जैसी योजनाएं ग्रामीणों को रोजगार देने के साथ-साथ स्थायी आधारभूत संरचना के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने और विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत के सदस्य, ग्राम पंचायत के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामवासियों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें राशन वितरण के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।


अन्य पोस्ट