कोण्डागांव

अंबेडकर जयंती पर बम्हनी में विधिक जागरूकता शिविर
14-Apr-2026 10:40 PM
अंबेडकर जयंती पर बम्हनी में विधिक जागरूकता शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 14 अप्रैल। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव  खिलावन राम रीगरी के निर्देशानुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर ग्राम पंचायत बम्हनी में विधिक जागरूकता शिविर हुआ।

कार्यक्रम में प्रतिधारक अधिवक्ता सुरेन्द्र भट्ट, अधिकार मित्र पारेश्वर देवांगन, रंजन बैध, संदीप कुमार गुलशन कुमार नेताम, तिरथ कुमार मानिकपुरी के द्वारा प्रदत्त संविधानिक अधिकारों की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। साथ ही आम अधिकारों को विभिन्न कानूनों, शासन की योजनाओं तथा न्याय प्राप्ति की प्रक्रिया के बारे में सरल एवं प्रभावी तरीके से जानकारी दी गई।

शिविर के दौरान बाल अधिकार, उपभोक्ता संरक्षण, तथा नि:शुल्क विधिक सहायता एवं महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया तथा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने एवं किसी भी प्रकार के अन्याय के विरोध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बचों के अधिकारों एवं शिक्षा के महत्व पर भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।

अंत में उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. भीमराव अम्बेडर जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने, समाज में समानता, न्याय एवं भाईचारे को बढ़ावा देने तथा विधिक जागरूकता फैलाने का सामूहिक संकल्प लिया।


अन्य पोस्ट