कोण्डागांव
मुंबई बंदरगाह अग्निकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि, नगर सेना ने निकाली जागरूकता रैली
14-Apr-2026 10:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 14 अप्रैल। नगर सेना कोण्डागांव द्वारा मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार मंगलवार को अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर हुए भीषण अग्निकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
अग्नि सुरक्षा सप्ताह का उद्देश्य आमजन को अग्नि सुरक्षा, जागरूकता एवं आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के प्रति सचेत करना है। इसी क्रम में नगर सेना कोण्डागांव के अधिकारियों एवं जवानों ने हेलमेट पहनकर बाइक रैली निकाली तथा लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
रैली में दमकल वाहन भी शामिल रहा, जिसने सायरन बजाते हुए नगरवासियों का ध्यान आकर्षित किया और अग्नि सुरक्षा के महत्व का संदेश दिया। इस दौरान नगर सेना के जवानों ने नागरिकों से आग से बचाव एवं सुरक्षा उपायों का पालन करने की अपील की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


