कोण्डागांव

जनगणना: त्रिदिवसीय प्रशिक्षण का पहला चरण शुरू
13-Apr-2026 9:32 PM
जनगणना: त्रिदिवसीय प्रशिक्षण का पहला चरण शुरू

कोण्डागांव, 13 अप्रैल। कोण्डागांव जिले में जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत स्वामी आत्मानंद स्कूल जमकोट पारा में त्रिदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम चरण शनिवार सुबह 10 बजे से प्रारंभ हो गया है। यह प्रशिक्षण 13 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना की प्रक्रिया, डेटा संकलन और कार्यप्रणाली की जानकारी दी जा रही है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को घर-घर सर्वे, डिजिटल माध्यम से जानकारी संग्रहण तथा निर्धारित प्रारूपों के सही उपयोग के संबंध में विस्तार से मार्गदर्शन दिया जा रहा है, ताकि जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न किया जा सके।

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षण का द्वितीय चरण 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान शेष कर्मचारियों को भी आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे आगामी जनगणना कार्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो।


अन्य पोस्ट