कोण्डागांव

चिलपुटी जंगल में आगजनी, काबू
13-Apr-2026 9:32 PM
चिलपुटी जंगल में आगजनी, काबू

कोण्डागांव, 13 अप्रैल। कोंडागांव जिले के चिलपुटी और जुनापानी के बीच शनिवार दोपहर तेज गर्मी के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चपोड़ा संग्रहण के लालच में आग लगा दी गई थी। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के जंगल और तेंदूपत्ता क्षेत्र को खतरा पैदा हो गया।

घटना को देखकर तेंदूपत्ता फड़ के मुंशी चिलपुटी निवासी दिनुराम कोर्राम और रुपेश सोरी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उनकी सतर्कता और साहस से बड़ा नुकसान टल गया।

ज्ञात हो कि तेंदूपत्ता को बस्तर का हरा सोना कहा जाता है और कुछ ही दिनों में इसकी तोड़ाई शुरू होने वाली है। ऐसे में आगजनी से ग्रामीणों की आय पर गंभीर असर पड़ सकता था।

प्रशासन एवं ग्रामीणों ने आमजन से अपील की है कि जंगलों में आग न लगाएं और इस महत्वपूर्ण संसाधन की सुरक्षा में सहयोग करें।


अन्य पोस्ट