कोण्डागांव

दो ट्रकों की भिड़ंत, कंडक्टर जख्मी
09-Apr-2026 10:37 PM
दो ट्रकों की भिड़ंत, कंडक्टर जख्मी

कोण्डागांव, 9 अप्रैल। जिला मुख्यालय के नए बस स्टैंड के पास चिखलपुटी बाई पास चौक में बुधवार की शाम भीषण सडक़ हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार जगदलपुर की ओर से आ रही ट्रक ने बायपास मार्ग में मुड़ रही दूसरी ट्रक को सामने से टक्कर मार दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ट्रकों के टक्कर में एक का कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में उसका बायां हाथ टूट गया है, जबकि ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक में फंसे ड्राइवर और कंडक्टर को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को तत्काल जिला अस्पताल कोण्डागांव भेजा गया है। जहां कंडक्टर की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।


अन्य पोस्ट