कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 9 अप्रैल। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रीगरी के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय द्वारा लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम के न्याय रक्षकों एवं अधिकार मित्र के साथ अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी के अंतर्गत बंदियों से संबंधित कार्यों को अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
उक्त बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय, कार्यालय लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम से डिप्टी प्रभा मिश्रा तथा असिस्टेंट प्रीति विश्वास एवं राकेश कुमार कैवर्त एवं अधिकार मित्र बैठक में उपस्थित रहे।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पिछला तिमाही प्रदर्शन, लंबित मामलों और उनके साथ नालसा द्वारा पहचानी गई कर्मियों पर चर्चा की गई।
बैठक में सचिव ने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता की समीक्षा तथा यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि प्रत्येक पात्र बंदी को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कानूनी सहायता प्राप्त हो। उन्होंने ने कहा कि (यूटीआरसी) का मुख्य उद्देश्य विचाराधीन बंदियों के मामलों की नियमित समीक्षा कर उन्हें अनावश्यक रूप से जेल में रहने से राहत दिलाना। साथ ही लीगल एड डिफेंस कौंसिल के सदस्यों को निर्देशित किया कि वे जेलों में निरंतर संपर्क बनाए रखे, बंदियों से संवाद स्थापित करे तथा उनके मामलों की प्रगति पर सतत निगरानी रखें।
उन्होंने विशेष रूप से लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण एवं पात्र बंदियों की रिहाई हेतु प्रभावी करने पर जोर दिया।
साथ ही कौंसिलों को प्रत्येक महिनों में एक बार जेल निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया।


