कोण्डागांव

शादी का झांसा देकर रेप, आरोपी बंदी
08-Apr-2026 10:56 PM
शादी का झांसा देकर रेप, आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 8 अप्रैल।  कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप के मामले में पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पीडि़ता के परिजन द्वारा 6 अप्रैल को थाना फरसगांव में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी आनंद मंडावी  ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाकर अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ जबरन रेप किया।

शिकायत के आधार पर थाना फरसगांव में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन और एसडीओपी अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी चंद्रशेखर श्रीवास के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है।


अन्य पोस्ट