कोण्डागांव

संपूर्णता अभियान 2.0 की समीक्षा बैठक, छात्रावास-अस्पतालों का निरीक्षण
07-Apr-2026 11:47 PM
संपूर्णता अभियान 2.0 की समीक्षा बैठक, छात्रावास-अस्पतालों का निरीक्षण

कोंडागांव, 7 अप्रैल। छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग की संयुक्त संचालक डॉ. भावना दीक्षित द्वारा सोमवार को कोंडागांव में संपूर्णता अभियान 2.0 की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित सभी इंडिकेटर्स की विषयवार समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी निर्धारित इंडिकेटर्स में 14 अप्रैल तक 100 प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, डिप्टी कलेक्टर किशोर शर्मा, एबी फेलो संतोष कुमार सितारे सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक उपरांत डॉ. दीक्षित द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोंडागांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी एवं आवासीय बालिका छात्रावास कोंडागांव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।


अन्य पोस्ट