कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 7 अप्रैल। मेसर्स गौतम कृषि केंद्र बफना पर उर्वरक क्रय-विक्रय पर कृषि विभाग ने प्रतिबंध लगाया।
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि कैलाश मरकाम के नेतृत्व में जिले के किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक निर्धारित दर पर समय पर उपलब्ध कराने तथा इन आदानों से संबंधित कालाबाजारी, जमाखोरी, अधिक मूल्य पर विक्रय, अमानक सामग्री के विक्रय एवं गैर-कृषि उपयोग जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार उडऩदस्ता दल द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिले के किसानों को विक्रय यूरिया उर्वरक की भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें पीओएस मशीन एवं कृषकों को प्राप्त उर्वरकों में भिन्नता पाए जाने, स्टॉक रजिस्टर, विक्रय दर बोर्ड, कृषकों को बिल प्रदाय नहीं करने के कारण मेसर्स गौतम कृषि केंद्र ग्राम बफना को 21 दिवस के लिए क्रय विक्रय पर प्रतिबंधित कर जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान उर्वरक निरीक्षण श्री शशिकांत नाग सहित अन्य टीम के सदस्य उपस्थित रहे।


