कोण्डागांव

कायस्थ समाज ने कराया राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता, शह और मात के रोमांचक मुकाबले
07-Apr-2026 4:12 PM
कायस्थ समाज ने कराया राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता, शह और मात के रोमांचक मुकाबले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 7 अप्रैल। कोण्डागांव जिले में पहली बार कायस्थ समाज कोण्डागांव द्वारा राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन सेंट जेवियर्स स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में राज्यभर से आए 65 से अधिक खिलाडिय़ों के बीच शह और मात के रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल और उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने किया। खिलाडिय़ों ने दिमागी खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबलों को रोचक बना दिया।

भिलाई से आए खिलाड़ी पंकज सिंह ने कहा कि बस्तर अब बदल रहा है और यहां प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। रायपुर के हर्ष चौहान ने कहा कि यहां के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान बना सकते हैं।

कायस्थ समाज के अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य बस्तर के नक्सलवाद मुक्त होने का सकारात्मक संदेश देना और क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच देना है।

समापन समारोह जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्तम श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, इना श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष महिला, लोकेश श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, आयुष श्रीवास्तव, संजय सिन्हा, अर्पिता श्रीवास्तव उपाध्यक्ष महिला, अजय श्रीवास्तव जिला कोषाध्यक्ष, रजनीकान्त बक्शी सयोंजक, चंद्रकांत बक्शी चेस कोच,  आरपी श्रीवास्तव, आरएस श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव सहित जगदलपुर और भानुप्रतापपुर से आए समाज के पदाधिकारियों का सहयोग रहा। शतरंज प्रतियोगिता ने बस्तर की बदलती तस्वीर और प्रतिभाओं की ताकत को नई पहचान दी।


अन्य पोस्ट