कोण्डागांव

गाज से तीन मवेशियों की मौत
03-Apr-2026 11:19 PM
गाज से तीन मवेशियों की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 3 अप्रैल। सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत बेतबेड़ा गांव के जंगल में बीती शाम बेमौसम बारिश, तेज आंधी और तूफान के बीच आकाशीय बिजली गिरने से तीन मवेशियों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, शाम के समय अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान जंगल में चर रहे मवेशियों पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे बेतबेड़ा निवासी लच्छिन बघेल, लिनधर बघेल और लक्खू राम बघेल के मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पशुधन विकास विभाग के डॉक्टर मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।

वहीं मामले की जानकारी राजस्व विभाग को भी दे दी गई है।  इधर, पीडि़त पशुपालकों ने प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।


अन्य पोस्ट