कोण्डागांव
कोण्डागांव से 120 कार्यकर्ता मोटरसाइकिल रैली में शामिल होने जगदलपुर रवाना
01-Apr-2026 10:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 1 अप्रैल। भीम आर्मी भारत एकता मिशन, छत्तीसगढ़ के आह्वान पर जगदलपुर (बस्तर) में आयोजित मूलनिवासी संवैधानिक न्याय हक रैली में शामिल होने के लिए कोण्डागांव जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रवाना हुए।
1 अप्रैल को जिलाध्यक्ष हेमंत सिंह मौर्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र कोर्राम के संयुक्त नेतृत्व में लगभग 120 कार्यकर्ता 60 मोटरसाइकिलों के साथ जिला मुख्यालय स्थित एनसीसी मैदान से जगदलपुर के लिए निकले।
रैली में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य मूलनिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं न्याय की मांग को मजबूत करना है। कार्यकर्ता निर्धारित कार्यक्रम के तहत जगदलपुर पहुंचकर रैली में भाग लेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


