कोण्डागांव
सडक़ किनारे खड़े ट्रक से टकराए दो हाईवा, एक का चालक गंभीर
31-Mar-2026 11:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 31 मार्च। सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर दूधगांव के पास मंगलवार तडक़े एक सडक़ हादसे में तीन वाहन आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि, सडक़ किनारे खराब होकर खड़े एक ट्रक के पीछे एक के बाद एक कर दो हाईवा वाहन जा घुसे।
हादसे में एक हाईवा का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद घायल चालक मोहन राम साहू (45) पिता मोहित राम साहू निवासी कनेरी थाना गुरुर जिला बालोद को तत्काल जिला अस्पताल कोण्डागांव ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


