कोण्डागांव

मर्दापाल में शराब दुकान के विरोध में आप का धरना, आंदोलन की चेतावनी
30-Mar-2026 10:30 PM
मर्दापाल में शराब दुकान के विरोध में आप का धरना, आंदोलन की चेतावनी

कोंडागांव, 30 मार्च। कोंडागांव जिले के मर्दापाल ब्लॉक में प्रस्तावित देशी-विदेशी मदिरा दुकान के विरोध में आम आदमी पार्टी ने शनिवार को जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र में शराब दुकान खोलना स्थानीय जनभावनाओं के विपरीत है और इससे युवाओं व सामाजिक माहौल पर नकारात्मक असर पड़ेगा। पार्टी ने इस निर्णय को तत्काल निरस्त करने की मांग की।

आप नेताओं ने  रविवार दोपहर को विज्ञप्ति जारी करते हुए चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जनविरोधी निर्णय वापस नहीं लिया तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा, जिसमें चक्का जाम और कलेक्टर कार्यालय घेराव जैसे कदम शामिल होंगे।

पार्टी ने सरकार से शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास पर ध्यान देने की मांग भी की।


अन्य पोस्ट