कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 29 मार्च। क्षेत्र में बाहरी अन्य राज्यों व दूसरे जिलों से आए संदिग्ध व्यक्तियों की बढ़ती मौजूदगी को लेकर चिंता गहराती जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, चिकन-मट ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 29 मार्च। न मार्केट, मॉल सहित विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और राइस मिल, फर्नीचर व आलमारी कारखानों जैसे औद्योगिक इकाइयों में बाहरी लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिनमें से कुछ पर आपराधिक प्रवृत्ति का संदेह जताया जा रहा है।
इसी बीच शुक्रवार को एक गंभीर घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। बोरगांव की एक युवती पर एक युवक ने सरेराह प्राणघातक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी केशकाल की एक चिकन-मटन दुकान में कार्यरत है और उसने युवती द्वारा प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने पर इस वारदात को अंजाम दिया। आसपास मौजूद लोगों की तत्परता से बीच-बचाव के बाद युवती की जान बचाई जा सकी।
घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है तथा हमले में प्रयुक्त हथियार की तलाश जारी है।
इस घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल, केशकाल इकाई ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में कार्यरत सभी बाहरी कर्मचारियों की गहन जांच की मांग की है। संगठन ने चिकन-मटन दुकानों, मैकेनिक, गैरेज, वेल्डिंग दुकानों सहित औद्योगिक प्रतिष्ठानों और निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों, मिस्त्रियों व ठेकेदारों के अधीन काम करने वाले श्रमिकों की संख्या, पहचान और पृष्ठभूमि का सत्यापन सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।
ृसंगठनों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो क्षेत्र की आम जनता की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा सकता है। वहीं प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


