कोण्डागांव

खजूर रविवार पर निकाली रैली
29-Mar-2026 10:54 PM
खजूर रविवार पर निकाली रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 29 मार्च। डेनियल मेमोरियल मैथोडिस्ट चर्च द्वारा खजूर रविवार के अवसर पर कोंडागांव नगर में रविवार सुबह 8 बजे भव्य रैली का आयोजन किया गया। यह रैली प्रकाश प्लाजा से डीएमएम चर्च सरगीपाल तक निकाली गई, जिसमें मसीही समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

रैली के दौरान श्रद्धालुओं ने श्वेत वस्त्र धारण कर प्रभु यीशु मसीह के जयकारे लगाए तथा च्च्होसन्नाज्ज् के उद्घोष के साथ परमेश्वर की महिमा का गुणगान किया। भक्तों ने स्तुति गीत गाकर प्रभु यीशु के प्रेम, शांति, करुणा और दया का संदेश समाज तक पहुंचाया।

इस अवसर पर एक विशेष आराधना सभा भी आयोजित की गई, जिसमें यह संदेश दिया गया कि प्रभु यीशु मसीह को मानवता का उद्धारकर्ता क्यों माना जाता है। कार्यक्रम का नेतृत्व मसीही समाज के सुपरिटेंडेंट रेवरेंट विक्टर डेनियल (पास्टर इंचार्ज, कोंडागांव) ने किया, जिनकी अगुवाई में चर्च परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और कुशलता के लिए विशेष प्रार्थना की गई।


अन्य पोस्ट