कोण्डागांव
केशकाल घाटी क्षेत्र में हादसे रोकने फ्लेक्स लगाए
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 27 मार्च । कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर केशकाल पुलिस ने प्रेसर हार्न लगाकर वाहन चलाने और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कुल 11 प्रकरण दर्ज करते हुए लगभग 13,000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया।
पुलिस ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई सडक़ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। साथ ही, वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
केशकाल पुलिस ने घाटी क्षेत्र में वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और ओवरटेक से बचने की सलाह दी है। इसके लिए संबंधित क्षेत्रों में जागरूकता संदेश वाले फ्लेक्स भी लगाए गए हैं।
मामले में आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहने की जानकारी दी गई है।