कोण्डागांव

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
25-Mar-2026 10:45 PM
पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

केशकाल, 25 मार्च। कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत धनोरा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं की सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं, सामाजिक विकास और आत्मनिर्भरता से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों, उनके अंत्योदय सिद्धांत तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की अवधारणा से अवगत कराया। साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और गांव के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने इस महाअभियान को ज्ञानवर्धक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता जताई।


अन्य पोस्ट