कोण्डागांव
खड़ी पिकअप से बाइक टकराई, महिला सहित तीन घायल
24-Mar-2026 3:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 24 मार्च। कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनियागांव में रविवार की शाम नेशनल हाईवे 30 में भीषण सडक़ हादसा हो गया, इस हादसे में एक महिला सहित तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक बनियागांव में पुल किनारे दुर्घटनाग्रस्त पिकअप खड़ी थी, जिसमें जगदलपुर की ओर से आ रहे बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। बाइक सवार घायलों की पहचान बंधापारा निवासी सुखराम नाग, कछनी नाग और भीरागांव निवासी चैतराम विश्वकर्मा के रूप में हुई है। ये सभी खंडाम गांव से कोंडागांव वापस लौट रहे थे।
हादसे के बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया, जहां सभी का उपचार जारी है। वहीं हादसे के शिकार चैतराम विश्वकर्मा की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल कोंडागांव सिटी कोतवाली पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


