कोण्डागांव

हर्षोल्लास से मनी ईद, अमन-चैन व खुशहाली के लिए मांगी दुआ
21-Mar-2026 10:47 PM
हर्षोल्लास से मनी ईद, अमन-चैन व खुशहाली के लिए मांगी दुआ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 21 मार्च। कोंडागांव में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने 30 दिनों तक रोज़ा रखने के बाद शनिवार को ईद की नमाज़ अदा की।

शहर के ईदगाह में बड़ी संख्या में लोग नमाज़ के लिए पहुंचे, जहां अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई।

नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।

वहीं, पर्व के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने शासन-प्रशासन का और खास कर पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कोंडागांव में ईद के मौके पर एकता का माहौल देखने को मिला।

जनप्रतिनिधियों ने भी मौके पर पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।


अन्य पोस्ट