कोण्डागांव
लापता युवती एक सप्ताह के भीतर बरामद, परिजनों को सौंपा
21-Mar-2026 10:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोंडागांव, 21 मार्च। कोंडागांव जिले के थाना फरसगांव क्षेत्र अंतर्गत निवासी 21 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया था। लापता युवती को पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर बरामद कर परिजनों को सौंपा। परिजनों ने युवती के सुरक्षित मिलने पर पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
पुलिस के अनुसार, युवती अपने नाना-नानी के घर में रहकर पढ़ाई कर रही थी और बिना बताए घर से चली गई थी।
परिजनों द्वारा आसपास खोजबीन के बाद युवती के पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस आधार पर थाना फरसगांव में गुम इंसान दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस के अनुसार, कॉल डिटेल के आधार पर युवती का लोकेशन आंध्र प्रदेश के कडपा जिले के पोरूमामिल्ला क्षेत्र में मिला। इसके बाद थाना फरसगांव से एक टीम गठित कर परिजनों के साथ आंध्र प्रदेश भेजा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


