कोण्डागांव

रेप का आरोपी गिरफ्तार
18-Mar-2026 9:58 PM
रेप का आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 18 मार्च। शादी का झांसा देकर रेप का मामला सामने आया है। कोण्डागांव पुलिस ने आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजते हुए जेल दाखिल कराया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2013 से उसका आरोपी कुशल नेताम कोण्डागांव से परिचय था। आरोप है कि परिचय के बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीडि़ता के साथ लगातार रेप किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चन्द्रा के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रूपेश कुमार के नेतृत्व में थाना कोण्डागांव की एक संयुक्त टीम गठित की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे उसके घर से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने तथा पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद 16 मार्च को उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट