कोण्डागांव

गिरोला उपकेंद्र में पावर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि
16-Mar-2026 10:18 PM
गिरोला उपकेंद्र में पावर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 16 मार्च। जिले के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गिरोला में स्थापित पावर ट्रांसफॉर्मर क्रमांक-02 की क्षमता वृद्धि का महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। इस कार्य के अंतर्गत ट्रांसफॉर्मर की क्षमता को 3.15 एमवीए से बढ़ाकर 5 एमवीए किया गया है, जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति और अधिक सुदृढ़ एवं स्थिर होगी।

इस क्षमता वृद्धि से गिरोला उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में बढ़ती विद्युत मांग को पूरा करने में सुविधा होगी तथा उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

यह कार्य अधीक्षण अभियंता नवीन पोयाम के मार्गदर्शन, कार्यपालन अभियंता टी. एस. उईके व जूसफ़ केरकेट्टा की देखरेख तथा सहायक अभियंता एफ तिग्गा, एन एस कंवर, संजय नाग कनिष्ठ अभियंता विजेंद्र कुमार शार्दूल एवं अन्य तकनीकी कर्मचारियों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस क्षमता वृद्धि से भविष्य में क्षेत्र के विकास एवं विद्युत भार को ध्यान में रखते हुए बेहतर सेवा प्रदान करने में सहायता मिलेगी।

विद्युत विभाग ने कार्य के दौरान सहयोग के लिए सभी विद्युत उपभोक्ताओं एवं आम नागरिकों का आभार व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट