कोण्डागांव

जितेंद्र सुराना झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के बने प्रदेश सह संयोजक व बस्तर संभाग प्रभारी
13-Mar-2026 9:53 PM
जितेंद्र सुराना झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के बने प्रदेश सह संयोजक व बस्तर संभाग प्रभारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 कोंडागांव, 13 मार्च। भारतीय जनता पार्टी ने जितेंद्र सुराना को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक एवं बस्तर संभाग प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

जितेंद्र सुराना ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सेवक नेताम सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने समय-समय पर मुझ पर विश्वास जताते हुए विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। इस बार प्रदेश स्तर पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों की बात है। मैं संगठन द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करूंगा।

उन्होंने आगे कहा कि बस्तर संभाग प्रभारी के रूप में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, पार्टी की रीति-नीति तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक और जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करूंगा।


अन्य पोस्ट