कोण्डागांव

महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
11-Mar-2026 10:17 PM
 महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव, 10 मार्च। पीडि़ता प्रार्थिया महिला को बेइज्जती एवं गलत नियत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी को थाना उरंदाबेड़ा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पीडि़ता अपने माँ के गांव से अपने घर जा रही थी इसी दौरान आरोपी कामेश्वर नाग (23) पीडि़ता को अकेली जानकर उसके साथ गलत काम करने की नियत से पीडि़ता के अंग को छूते हुए पीडि़ता से छेड़छाड़ करने लगा। पीडि़ता द्वारा अपने बीच बचाव मे आरोपी को पीछे धकेलते चिल्लाने लगी तब आस पास के लोग पीडि़ता के पास पहुचे आरोपी द्वारा अंधेरे का फ़ायदा उठाकर फरार हो गया

पीडि़ता की रिपोर्ट पर द्वारा थाना फरसगांव मे बिना नम्बरी अपराध 00/2026 धारा 74 महिला विवेचक द्वारा कायम कर प्रार्थिया पीडि़ता का कथन एवं मेडिकल मुलाहिजा कराया गया, घटना स्थल थाना उरंदाबेडा क्षेत्र होने से थाना उरंदाबेडा में धारा 74 कायम कर विवेचना में लेकर आरोपी कामेश्वर नाग की पतासाजी हेतु मुखबिर लगाई गई। मुखबिर की सूचना पर आरोपी कामेश्वर नाग को ग्राम गोडमा चौक से हिरासत लिया गया। आरोपी द्वारा अपराध कबूल किये जाने से विधिअनुसार गिरफ्तार कर  जेल भेज दिया।


अन्य पोस्ट