कोण्डागांव
न्यूनतम वेतन और नियमितीकरण की मांग को लेकर बिहान कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
09-Mar-2026 10:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 9 मार्च। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत कार्यरत सक्रिय महिला सीआरपी, कृषि सखी और पशु सखी महिलाओं ने आज सोमवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया। नगर के डीएनके मैदान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के बाद, दोपहर 2.30 बजे सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने विशाल रैली निकाली और एसडीएम कार्यालय पहुंचकर शासन के नाम ज्ञापन सौंपा।
महिलाओं का आरोप है कि उन्हें वर्तमान में मात्र 1910 मासिक मानदेय दिया जा रहा है, जो कि बेहद कम है। ज्ञापन में मांग की गई है कि मानदेय को बढ़ाकर 10,000 किया जाए और इसे छत्तीसगढ़ शासन के न्यूनतम वेतन अधिनियम के दायरे में लाया जाए।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर तत्काल विचार नहीं किया गया, तो वे अपने आंदोलन को और उग्र करेंगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


