कोण्डागांव

महिलाओं को स्वास्थ्य व पोषण के प्रति किया जागरूक
09-Mar-2026 10:25 PM
महिलाओं को स्वास्थ्य व पोषण के प्रति किया जागरूक

कोंडागांव, 9 मार्च। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिला आयुष अधिकारी कोंडागांव के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संपूर्णता अभियान के तहत जिले के शासकीय आयुर्वेद औषधालयों में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य एवं पोषण विषयक आयुष स्वास्थ्य एवं जनजागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।

महिलाओं के सर्वांगीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा देना, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति विशेष जागरूकता लाना, महिलाओं से संबंधित विशेष गतिविधियाँ आयुष विभाग द्वारा महिलाओं का विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया एनीमिया जांच, हीमोग्लोबिन टेस्ट एवं आवश्यक दवाओं का वितरण सुनिश्चित किया गया।

 इस अवसर पर ग्राम सरपंच, महिला स्वसहायता समूह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जनप्रतिधि व अन्य किशोरी बालिकाओं व महिलाओं की उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट