कोण्डागांव

छात्राओं ने सुनाई अपनी आदर्श महिलाओं की सफलता की कहानी
08-Mar-2026 9:51 PM
छात्राओं ने सुनाई अपनी आदर्श महिलाओं की सफलता की कहानी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 8 मार्च। शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय कोंडागांव में 8 मार्च को महिला दिवस के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी आदर्श एवं प्रेरक महिलाओं की कहानी सुनाई। भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं अनिमा, पिंकी, एवं पूर्णिमा को पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय में संचालित छात्रावास के संचालन में अपना योगदान देने वाली छात्राओं खामेश्वरी, काजल, करिश्मा और शैलेंद्री को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की संयोजक सहायक प्राध्यापक निधि जैन ने छात्राओं को इस वर्ष की महिला दिवस की थीम त्रद्ब1द्ग ञ्जश त्रड्डद्बठ्ठ के विषय में जानकारी देते हुए समाज में लैंगिक समानता लाने के लिए अपना भरपूर योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य  तिलक चंद्र देवांगन ने छात्राओं को अपने आसपास की महिलाओं से प्रेरणा लेने हेतु प्रोत्साहित किया। राजनीति विज्ञान की सहायक प्राध्यापक सरिता तारम ने भारत की प्रथम महिला आईपीएस किरण बेदी के योगदान एवं उपलब्धियां से छात्राओं को परिचित कराया। जंतु विज्ञान की सहायक प्राध्यापक शारदा मरकाम ने अपने जीवन के संघर्ष की कहानी बताते हुए छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। अतिथि व्याख्याता निधि सिंह नेताम ने महिला दिवस के इतिहास के विषय में जानकारी दी। खुशी शिक्षक एवं सेवा संस्थान की संचालक पूनम नेताम को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। अतिथि व्याख्याता गायत्री वर्मा ने मंच संचालन किया। महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्राओं की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


अन्य पोस्ट