कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 8 मार्च। शांति फाउंडेशन पुनर्वास केंद्र में मानसिक बीमार मरीजों से मिलने पहुंचे पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्र उनकी माता वह उनकी मौसी भी पुनर्वास केंद्र मरीजों से मिलने पहुंचे और मरीजों से मिलकर पूरे परिवार ने काफी खुशी जाहिर की।
उन्होंने मानसिक मरीजों के अच्छी स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा प्रभु जनों के लिए पुलिस टीम के द्वारा नाखून वा बाल कटिंग का महीने में 1 दिन कोई सा भी बुधवार को सुनिश्चित किया गया है जिससे कि मरीज का मानसिक स्थिति में जल्द से जल्द सुधार हो सके इस बात को ध्यान रखते हुए उनके द्वारा यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जिन्हें लोग देखना पसंद नहीं करते छुना पसंद नहीं करते लोग अपने घरों में अपने परिवार वालों को रखना पसंद नहीं करते ऐसे लोगों को सडक़ों से रेस्क्यू कर लाना नहलाना साफ करना और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोडऩा यह बहुत हिम्मतवाला काम है जिसके लिए हम शांति फाउंडेशन का धन्यवाद करते है कि आप सभी ऐसे नेक कार्य में अपनी भूमिका निभा रहे। ऐसा कार्य करने के लिए हिम्मत की जरूरत है इच्छा शक्ति की जरूरत है आज आप लोगों के कार्य से बहुत सी बहनों को नया जीवन मिल रहा है उनको जीने का रास्ता मिल रहा है
आए दिन सडक़ों पर घूम रहे महिलाएं जो मानसिक रूप से बीमार है कभी उनके साथ अनाचार हो जाता है तो कभी और कोई घटना देखना और सुनने को मिलता है आज आप लोगों के कार्य की वजह से हम लोग कोंडागांव जिला ही नहीं बल्कि अन्य बाकी जिलों को भी सुरक्षित कर पा रहे हैं यह बहुत अच्छा व मानव सेवा का बहुत बड़ा उदाहरण है।


