कोण्डागांव
धूमधाम से मनी होली
06-Mar-2026 10:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 6 मार्च। होली का त्योहार जिला मुख्यालय कोण्डागांव में उत्साह, उमंग और शांतिपूर्ण वातावरण के बीच मनाया गया। रंगों के इस पर्व पर शहरभर में सुबह से ही उत्सव का माहौल नजर आया। लोगों ने परिवार, मित्र, पड़ोसियों और सहकर्मियों के साथ अबीर-गुलाल लगाकर खुशियां साझा कीं और पारंपरिक ढंग से रंगोत्सव का आनंद लिया।
त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। एक दिन पूर्व फ्लैग मार्च निकालकर शांति का संदेश दिया गया था। वहीं होलिका दहन की रात से ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, मुख्य मार्गों और गलियों में पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। प्रशासनिक सतर्कता और नागरिकों के सहयोग से पूरा पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे