कोण्डागांव
पुलिस लाइन में रंगोत्सव
06-Mar-2026 10:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 6 मार्च। मुख्य होली पर्व के अगले दिन मनाई जाने वाली पारंपरिक पुलिस होली के तहत गुरुवार को कोण्डागांव पुलिस लाइन में रंगोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा की उपस्थिति में जवानों, अधिकारियों तथा उनके परिजनों ने उत्साह और उमंग के साथ होली खेली। रंग-गुलाल, गीत-संगीत और पारंपरिक उल्लास के बीच पूरा परिसर उत्सवमय नजर आया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा अपने परिवार सहित समारोह में शामिल हुए और जवानों का उत्साहवर्धन किया। वहीं सिटी कोतवाली कोण्डागांव समेत जिले के सभी थानों में भी पुलिस होली का आयोजन किया गया, जहां पुलिसकर्मियों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाया।
आयोजन के माध्यम से पुलिस परिवार में एकजुटता और पारस्परिक सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे