कोण्डागांव

मेला स्थल पर 50 किलो पॉलीथिन जब्त
28-Feb-2026 10:47 PM
मेला स्थल पर 50 किलो पॉलीथिन जब्त

कोण्डागांव, 28 फरवरी। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में नगर पालिका कोण्डागांव द्वारा मेला स्थल पर सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक और पॉलिथिन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग 50 किलोग्राम पॉलीथिन जब्त की गई।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे ने बताया कि मेले में लगाए गए दुकानों और स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यापारियों को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा शासन के निर्देशों का पालन करने की समझाइश दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रतिबंधित पॉलिथिन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध है।

संबंधित व्यापारियों को भविष्य में इसका उपयोग न करने की सख्त चेतावनी दी गई, साथ ही पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील भी की गई। नगर पालिका ने संकेत दिया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।


अन्य पोस्ट