कोण्डागांव
कृषक उन्नति योजना की राशि वितरण, 47 हजार से अधिक किसानों को मिला लाभ
28-Feb-2026 10:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 28 फरवरी। कृषक उन्नति योजना अंतर्गत जिले के 47,471 पंजीकृत धान एवं धान बीज उत्पादक किसानों के खातों में 236.57 करोड़ रुपये से अधिक की आदान सहायता राशि सीधे अंतरित की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से राशि जारी की।
जिला स्तरीय समारोह एनसीसी मैदान में आयोजित हुआ, जिसमें कोण्डागांव विधायक लता उसेण्डी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। जनप्रतिनिधियों ने किसानों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि योजना से किसानों को खेती के लिए आर्थिक मजबूती मिलेगी और कृषि उत्पादन बढ़ाने में मदद होगी। बड़ी संख्या में किसान कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


