कोण्डागांव

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण
27-Feb-2026 10:55 PM
कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण

कोंडागांव, 27 फरवरी। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने गुरुवार को माकड़ी विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम हीरापुर के नयागुड़ा और पीढ़ापाल में जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन को देखा और हर घर पेयजल की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान पेयजल की निर्बाध आपूर्ति के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने ग्राम पीढ़ापाल में ग्रामीण कचरू राम के घर जाकर नल जल कनेक्शन का निरीक्षण कर पानी की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने पेयजल की नियमित आपूर्ति की बात कही। साथ ही हीरापुर में प्राथमिक शाला हीरापुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने विद्यालय परिसर में स्थित आंगनबाड़ी भवन का भी निरीक्षण किया और जर्जर स्थिति को देखते हुए नए भवन निर्माण हेतु डीपीओ को निर्देशित किया। इसके बाद उन्होंने माकड़ी से झांकरपारा तक निर्माणाधीन सडक़ निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और गुणवत्ता पूर्ण निर्माण के साथ समय सीमा में पूर्ण करने हेतु लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने ग्राम जरण्डी में स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अनुपस्थित पाए गए स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए और सभी स्टाफ की समय पर नियमित उपस्थिति के सख्त निर्देश दिए।

साथ ही वहां निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

 इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  अविनाश भोई  एसडीएम  अजय उरांव सहित विभागीय अधिकारी और स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट