कोण्डागांव

यादव जी की लव स्टोरी का विरोध, सर्व यादव समाज ने सौंपा ज्ञापन
25-Feb-2026 10:09 PM
यादव जी की लव स्टोरी का विरोध, सर्व यादव समाज ने सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 25 फरवरी। जिले में सर्व यादव समाज ने आगामी फिल्म यादव जी की लव स्टोरी के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए इसके पूर्ण प्रतिबंध की मांग की है। समाज के जिलाध्यक्ष साधूराम यादव के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि निर्माता अंकित भड़ाना व संदीप तोमर द्वारा बनाई गई यह फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होने वाली है, जिसमें यादव समाज की लडक़ी और मुस्लिम युवक के काल्पनिक प्रेम प्रसंग को दिखाया गया है। समाज का आरोप है कि फिल्म का नाम व कथानक उनकी सामाजिक भावनाओं को आहत करता है और बहन-बेटियों के सम्मान के विरुद्ध है।

सर्व यादव समाज ने चेतावनी दी है कि यदि फिल्म रिलीज हुई तो सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। इसलिए सरकार से मांग की गई है कि फिल्म के प्रदर्शन पर रिलीज से पूर्व ही प्रतिबंध लगाया जाए।

 

 

 


अन्य पोस्ट