कोण्डागांव
कोण्डागांव, 25 फरवरी। बस्तर संभागायुक्त डोमन सिंह ने मंगलवार को देव खरगांव स्थित पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुनर्वासित लोगों से बातचीत कर प्रशिक्षण कार्यक्रमों और दैनिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र के प्रभारी अधिकारी को निर्देश दिए कि पुनर्वासित व्यक्तियों को खेती की उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि वे अपने कृषि कार्य को बेहतर ढंग से आगे बढ़ा सकें। साथ ही पुनर्वासित लोगों को विभिन्न उपयोगी स्थलों का भ्रमण कराने के भी निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुनर्वासित लोगों के आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाता और मतदाता पहचान पत्र सहित अन्य शासकीय सुविधाओं से लाभान्वित होने की स्थिति की जानकारी भी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, डिप्टी कलेक्टर किशोर शर्मा तथा केंद्र के प्रभारी अधिकारी पुनेश्वर वर्मा उपस्थित रहे।


