कोण्डागांव

आईटीआई केशकाल में स्टार्टअप व उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला
25-Feb-2026 10:07 PM
आईटीआई केशकाल में स्टार्टअप व उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला

कोण्डागांव, 25 फरवरी। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, केशकाल में एक दिवसीय स्टार्टअप एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 कार्यशाला में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं — छत्तीसगढ़ नवाचार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025-30, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम — की विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को दी गई।

इस अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र की प्रबंधक कुसुमलता नेताम, विरेन्द्र तांडेकर, सहायक प्रबंधक नम्रता एल्मा, प्रभारी प्राचार्य डीआर देवांगन सहित आईटीआई केशकाल के कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट