कोण्डागांव

संभागायुक्त ने पीएमश्री विद्यालय का किया निरीक्षण
24-Feb-2026 11:20 PM
संभागायुक्त ने पीएमश्री विद्यालय का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 24 फरवरी। बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह ने मंगलवार को पीएमश्री विद्यालय केशकाल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयीन स्टाफ की बैठक लेकर शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की तथा उपलब्ध संसाधनों और आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

संभागायुक्त ने संबंधित प्राचार्य को पीएम श्री योजना के निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया। विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर सुविधा उपलब्ध कराने तथा समस्त स्टाफ की ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी उन्होंने विशेष जोर दिया।

 निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एसडीएम आकांक्षा नायक, जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, डीएमसी ईमल बघेल सहित प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, डिजिटल सुविधाओं के विस्तार तथा संस्थागत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया।


अन्य पोस्ट