कोण्डागांव
कोंडागांव, 22 फरवरी। नवाचारी शिक्षक हितेंद्र कुमार श्रीवास प्रधान अध्यापक शासकीय प्राथमिक शाला खुटपारा सोनाबाल संकुल सोनाबाल तहसील मर्दापाल विकासखंड जिला कोंडागांव द्वारा विगत वर्षों से प्रिंटरीच वातावरण निर्माण को प्राथमिक शिक्षा हेतू बहुपयोगी प्रयुक्त किया जा रहा है।
इस दिशा में विद्यालय को निरंतर प्रिंटरीच वातावरण से सुसज्जित किया जा रहा है । जिसके त्वरित परिणाम भी दृष्टिगोचर हैं ; जिनमें विद्यार्थियों की उपस्थिति प्रतिशत व विद्यार्थीयों की अभिरुचि , गुणवत्ता शिक्षा इत्यादि हैं । गौरतलब है कि निरंतर ही प्रिंटरीच वातावरण उन्नयन विद्यालय प्रबंधन द्वारा किया जा रहा है । जिसमें कक्षा कक्ष के अलावा बाह्य परिसर में भी प्रिंटरीच सामग्रियां निर्माण समाहित हैं ।
यह प्रयोग खेल-खेल में सीखना की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करता है । विद्यार्थी प्रतिदिन लघु अवकाश एवं दीर्घ अवकाश के समय भी शिक्षण सामग्रीयों से साक्षात् होते हैं । यह तकनीक बाल सुलभ , बाल सहज शिक्षण की श्रेणीयों अंतर्गत समाहित हैं ।


