कोण्डागांव
कोण्डागांव, 21 फरवरी। हिरन प्रजाति के जंगली जीव सांभर के कथित मांस की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार की सुबह एक महिला के घर पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से बड़ी मात्रा में जंगली जीव सांभर का संदिग्ध मांस बरामद किया गया। संयुक्त कार्रवाई वन मंडल कोण्डागांव तथा वन उडऩदस्ता की संयुक्त दल द्वारा की गई। टीम ने मौके से उषा कौशिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।यह कार्रवाई नगर क्षेत्र के बाजारपारा अंतर्गत भट्टीपारा में की गई। जानकारी अनुसार, जब्ती सामग्री की जांच कर आगे की वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। बताया जा रहा हैं कि वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत मामले की जांच जारी है और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
फिलहाल, आरोपी महिला उषा कौशिक के अनुसार एक व्यक्ति उसके पास मांस लेकर आया था, जिससे उषा कौशिक ने खाने के मकसद से खरीदा है। लेकिन वन विभाग इस मामले पर भी जांच कर रही है कि, इतनी बड़ी मात्रा में खाने के लिए नहीं बल्कि व्यापार के मकसद से मांस मंगवाया गया था, फिलहाल जांच जारी है।


