कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 18 फरवरी। नाबालिग से कथित यौन शोषण के एक प्रकरण में कोण्डागांव पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, पीडि़ता ने घटना के समय नाबालिग होने की स्थिति में थाना पुरानी बस्ती, रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कोण्डागांव निवासी दो व्यक्तियों पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया था। प्रकरण की डायरी प्राप्त होने के बाद थाना कोतवाली, कोण्डागांव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस ने विवेचना के दौरान सलीम रजा मेमन नहरपारा, कोण्डागांव, असलम खान (48 वर्ष) गांधी वार्ड, कोण्डागांव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को क्रमश: 14 फरवरी एवं 16 फरवरी को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा प्रकरण की आगे की जांच जारी है।


