कोण्डागांव
शिक्षक ने की खुदकुशी
16-Feb-2026 10:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 16 फरवरी। कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करंजी मुनगापारा में सोमवार दोपहर शिक्षक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना उनके परिजनों ने सिटी कोतवाली कोंडागांव में दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान रघुनाथ मरकाम निवासी मुनगापारा करंजी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रघुनाथ मरकाम प्राथमिक शाला खडक़ापारा, बड़े कनेरा में हेडमास्टर के रूप में पदस्थ थे।
वहीं पुलिस द्वारा शिक्षक के आत्महत्या के कारणों की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


