कोण्डागांव

बिंजोली और डोंगरीगुड़ा स्कूल में वार्षिक उत्सव
15-Feb-2026 10:19 PM
बिंजोली और डोंगरीगुड़ा स्कूल में वार्षिक उत्सव

कोण्डागांव, 15 फरवरी। जिला अंतर्गत माकड़ी विकासखंड के डोंगरीगुड़ा और बिंजोली स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शालाओं में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, पालकों और ग्रामीणों की उपस्थिति से शाला परिसर उत्सवमय वातावरण में बदल गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत माकड़ी अध्यक्ष जुगबती पोयाम, विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष वैशाखू कोर्राम, जनपद सदस्य रधमा बघेल, प्रधान अध्यापक नरेंद्र राठौर तथा रामनारायण जैन उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच चंदूलाल बघेल ने की। सभी अतिथियों के आतिथ्य में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर बच्चों एवं महिलाओं के लिए मटका फोड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, वहीं विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।  उपाध्यक्ष वैशाखू कोर्राम ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने से व्यक्तित्व विकास होने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में प्रधान अध्यापक भोलानाथ सूर्यवंशी ने शाला में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी अतिथियों और उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष रंजीत बघेल, सदस्य चेतू राम पोयाम, रामकुमार यादव, संतोष पोर्ते, रविंद्र करचाम, राम किशोर पटेल, रमाकांत मांझी, वेद प्रकाश कंवर, संदीप तिर्की, जहेन्द्र कोलेन्द्र, विनोद कौशिक, प्रियंका लकड़ा सहित शिक्षक तीज ठाकुर, सोनबारू बघेल, कुरसो नाग, सीमान्दरी लिंगराज तथा बड़ी संख्या में पालक और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने विद्यालय परिवार और ग्रामीण समुदाय के बीच उत्साह, सहभागिता और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया।


अन्य पोस्ट